उप जिला चिकित्सालय खटीमा पहुंचे सीएम धामी, जाना घायल महिलाओं का हाल हर संभव मदद का दिया भरोसा खटीमा में बीते दिन बिजली गिरने से जहां एक महिला की मौत हो गई थी, वहीं तीन अन्य महिलाएं बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गई थी, जिनका उपचार खटीमा उप जिला चिकित्सालय में चल रहा है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीती देर रात खटीमा उप जिला चिकित्सालय में भर्ती घायलों से मिलने पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री धामी ने घायल महिलाओं से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली, साथ ही डॉक्टरों को घायल महिलाओं के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिजली गिरने से महिला के निधन पर शोक जताया एवं अपनी संवेदनाएं व्यक्ति की. Post navigation एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने राजधानी में चौकी प्रभारियों के ट्रांसफर के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 74 कर्मियों के किये तबादले