कल्याणी नदी का बढ़ा जलस्तर, घरों में घुसा पानी
उत्तराखंड के रूद्रपुर में लगातार पिछले 24 घंटे से अधिक समय से हो रही मूसलाधार बारिश से कल्याणी नदी का जल स्तर बढ़ने लगा है, वहीं नदी के किनारे रह रहे लोगों के घरों में पानी घुसने लगा है, एसएसपी मंजूनाथ टीसी और कोतवाली नरेश चौहान टीम ने पानी में उतर कर लोगों को घरों से बाहर निकाला। वहीं, नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम को अलर्ट में रखा गया है।
रुद्रपुर में बहने वाली कल्याणी नदी का जल स्तर लगातार बढ़ने से नदी किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों में जाने की अपील की जा रही है। नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण कई घरों में पानी तक घुस गया। एडीएम ललित नारायण मिश्र ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस और जिले के कप्तान ने पानी में उतर कर लोगों को घरों से बाहर निकाला, साथ ही प्रभावित स्थानों का जिला प्रशासन की टीम द्वारा निरीक्षण कर लोगों से सुरक्षित स्थान में जाने की अपील भी की जा रही है।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating