प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों को पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित कर, स्वच्छता अभियान चलाया – Uttarakhand Samachar

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भारी बारिश के बीच शहीद परिवारों के घर के बाहर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर देशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को जन्म दिवस की शुभकामना दी एवं ईश्वर से उनकी दीर्घायु होने की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश शक्तिशाली, समृद्ध एवं समरस भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। आज विश्व स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है, इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *