पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने दिल्ली प्रवास को लेकर की प्रेसवार्ता
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने दिल्ली प्रवास को लेकर पत्रकारों से बातचीत की। प्रेसवार्ता के दौरान त्रिवेंद्र रावत ने बताया कि पीएम मोदी से उनकी मुलाक़ात हुयी जिसमें राज्य के विभिन्न विषयों पर और पार्टी संगठन को लेकर भी बातचीत हुयी। त्रिवेंद्र रावत ने बताया कि 7,8 तारीख को मेरा दिल्ली प्रवास था ,राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे समय दिया तमाम विषयों पर उनसे मेरी बात हुई।
पूर्व सीएम ने कहा कि कुछ मेरी बातें चीड़ का जो पैरुल होता है उसको लेकर भी हुई ,चीड़ हमारे विकास का बहुत बड़ा आयाम है। 75000 लोगों को हम पिरूल की पत्तियों से रोजगार दे सकते हैं। रावत ने कहा कि पीएम मोदी ने उनसे कहा कि ये आप मेरे पसंद का विषय मेरे पास लेकर आए है जिसमें मुझे रूचि भी है। त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि 2021 में मैंने सीमांत दर्शन 1 किया था और अब सीमांत दर्शन2 किया था अब आने वाले वक्त में सीमांत दर्शन 3 करूँगा ज़ाहिर है ऐसे दौरों से राजनीतिक फायदा भी होता है।
बैकडोर भर्तियों पर बोले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कहा ये बेहद दुःखद बल्कि ये आपराधिक कृत्य भी है। लेकिन सरकार ने जिस तरह से स्टेप लिया और एसटीएफ ने कार्रवाई की इससे लोगों का विश्वास बना है। बैकडोर भर्तियों पर सीबीआई जांच के सवाल पर बोले त्रिवेंद्र सिंह रावत कहा कि सीबीआई से कोई विरोध नहीं है लेकिन जब एसटीएफ जांच कर रही है तो ठीक है।
UKSSSC से जुड़े अधिकारियों पर विजिलेंस की जांच पर बोले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कहा कि ये एक सिस्टम है ज़रूरत पड़ी तो एसटीएफ की जांच के दायरे में भी आएगा। उत्तराखंड में आरएसएस के पदाधिकारियों में बड़े फ़ेरबदल पर बोले त्रिवेंद्र कहा कि ये आरएसएस का आंतरिक मामला है आरएसएस ख़ुद इस पर फैसला लेगा।
More Stories
हल्द्वानी में कांग्रेस की मेगा रैली आज, प्रदेशभर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित...
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद संजीव आर्य को कांग्रेस में मिला बड़ा पद
देहरादून: कांग्रेस संगठन में जारी बदलावों के बीच उत्तराखंड से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक नियुक्ति सामने आई है। नैनीताल के...
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...
भारी बारिश से उत्तराखंड में बिगड़े हालात, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में मूसलाधार...
NHAI अधिकारियों को डीएम की चेतावनी, निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी
देहरादून:- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड चार लेन बाईपास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर राष्ट्रीय राजमार्ग...
ऊर्जा निगमों के फैसले से UPNL कर्मचारियों में खुशी, अन्य विभागों से भी की मांग
देहरादून:- उत्तराखंड के ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत UPNL (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड) कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की...

Average Rating