मौसम विभाग ने 4 जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार बताएं,ऑरेंज अलर्ट किया जारी – Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहेगा, वहीं मौसम विभाग ने 4 जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार बताएं हैं। मौसम विभाग की ओर से इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भारी बारिश की संभावना है। आज सुबह से ही राजधानी में झमाझम बारिश हुई।

बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। नदियों, नालों के किनारे और भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, आज देहरादून में दिन की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई। जिससे तापमान मं भी गिरावट दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *