भर्ती घोटालों के खिलाफ महारैली के समर्थन में उत्तराखंड क्रांति दल के नेता और कार्यकर्ता भी हुए शामिल – Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड में हो रही भर्ती घोटालों के खिलाफ आज डोईवाला में बेरोजगार युवकों की महारैली के समर्थन में उत्तराखंड क्रांति दल के दर्जनों नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि उत्तराखंड में अब तक हुई सभी भर्तियों की सीबीआई जांच की जानी चाहिए। यूकेडी जिलाध्यक्ष संजय डोभाल ने सरकार से मांग की है कि तत्काल भर्ती का वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाए। यूकेडी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि निरस्त की गई परीक्षाओं को 60 दिन के अंदर दोबारा से कराया जाए। उत्तराखंड विचार मंच के प्रदेश महासचिव संजय बहुगुणा ने कहा कि भर्ती मे भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रैली में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल, जिलाध्यक्ष संजय डोभाल, संजय बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष केंद्र पाल सिंह तोपवाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बीना नेगी, गणेश जुयाल, सुरेन्द्र सिंह चौहान, मंजू नेगी, तारा देवी यादव, अनदीप नेगी आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *