हरिद्वार पंचायत चुनाव से पहले भाजपा लगातार हरिद्वार में विपक्षी दलों के नेताओं को अपनी पार्टी की सदस्यता दिलवा रही है, इसी कड़ी में बुधवार को कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली, हरिद्वार में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले भाजपा ने बसपा में बड़ी सेंधमारी की है, हरिद्वार बसपा जिलाध्यक्ष रविंद्र पनियाला ने बसपा का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है, रविंद्र पनियाला जिले के कद्दावर गुर्जर नेता भी हैं। रविंद्र पनियाला के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सीएम पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ने लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई है, इस दौरान भाजपा में शामिल रविंद्र पनियाला व अन्य लोगों ने कहा कि वह और अधिक ऊर्जा के साथ भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation त्रिवेंद्र सिंह रावत की जेपी नड्डा से मुलाकात और राज्य के तमाम मुद्दों को लेकर हुई चर्चा भर्तियों की सीबीआई जांच को लेकर युवाओं ने राजधानी में किया धरना प्रदर्शन