सासंद नरेश बंसल ने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को उत्तराखंड के युवाओं की समस्या को लेकर लिखा पत्र

Read Time:3 Minute, 33 Second

सासंद नरेश बंसल ने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को उत्तराखंड के युवाओं की समस्या को लेकर पत्र लिखा है। सासंद नरेश बंसल ने अग्निवीर भर्ती में उत्तराखंड के युवाओं को सेना मे भरती मे मिल रही छूट को लेकर पत्र लिखा है व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से भेंट कर इस विषय पर पत्र दिया व तत्काल इस संदर्भ में कारवाई के लिए आग्रह किया।

सासंद नरेश बंसल को अग्निवीर योजना मे भर्ती के लिए गए युवाओं द्वारा अवगत कराया गया कि भर्ती मे उत्तराखंड के युवाओं को विभिन्न आयामों मे मिल रही छूट को अग्निवीर भर्ती मे लागू नहीं किया गया है। जैसे लम्बाई मे उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं के लिए 163 से मी. तक थी अब 170 सेमी लम्बाई पर चयन हो रहा है, दौड का समय भी 5.40 मिनट से कम कर 5मिनट किया गया है।

सासंद राज्य सभा उत्तराखंड नरेश बंसल ने इन विषयों को अवगत कराते हुए रक्षामंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। जिसमें सांसद नरेश बंसल ने रक्षामंत्री से आग्रह किया है कि जिन विसंगतियों की वजह से उत्तराखंड के युवा अग्निवीर योजना का समुचित लाभ नहीं ले पा रहे वो दूर हो व उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं के दृष्टिगत रखते हुए पूर्व निर्धारित मानक ही लागू किए जाएं। सासंद बंसल ने कहा कि अगर रक्षामंत्री का समय मिलने पर वह व्यक्तिगत रूप से भी इस जनहित के मुद्दे को उठाएंगे। अभी रक्षामंत्री के दिल्ली से बाहर होने के कारण यह सम्भव नहीं हो सका।

सासंद बंसल ने आज रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से भेंट की व इस संदर्भ मे पत्र सौंपा व उत्तराखंड के युवाओं के हितों के संरक्षण की मांग की व अग्निवीर योजना भर्ती मे जारी विसंगतियों को तत्काल दूर करने की माँग की। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने तुरंत सचिव रक्षा को बुला कर इस पर कारवाई के लिए निर्देशित किया व रक्षा राज्य मंत्री ने आश्वासन दिया है कि सैन्य धाम उत्तराखंड के युवाओं के हितों की अनदेखी नहीं की जाएगी। सासंद बंसल ने पिछली भर्ती का नोटिफीकेशन भी रक्षा राज्य मंत्री व सचिव रक्षा को सौंपा। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट व सचिव रक्षा ने सांसद राज्य सभा नरेश बंसल की बात से सहमति जताई व जल्द इस संदर्भ में कारवाई के लिए आश्वासन दिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *