विधानसभा चुनाव में भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं की टीम पहले ही जा चुकी पड़ोसी राज्य
हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड के भाजपा कार्यकर्ता हिमाचल में मोर्चा संभालेंगे। भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं की टीम पहले ही पड़ोसी राज्य जा चुकी है, तो वहीं अब पार्टी कार्यकर्ताओं को भेजने की तैयारी में है जिन्होंने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई। भाजपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने इसकी पुष्टि की है।
सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष भट्ट जब नई दिल्ली के प्रवास में थे, उसी दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से उनकी इस विषय पर चर्चा हुई। केंद्रीय नेतृत्व ने प्रांतीय संगठन से हिमाचल राज्य में सक्रिय योगदान की अपेक्षा है।
केंद्रीय नेताओं का मानना है कि भौगोलिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप की समानता के साथ ही हिमाचल राज्य के राजनीति पर भी उत्तराखंड का प्रभाव है। विशेष रूप से राज्य की सीमा से सटे सिरमौर और शिमला जिले की विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं।
इसको ध्यान में रखकर संगठन पार्टी कार्यकर्ताओं को पड़ोसी राज्य में भेजने की तैयारी कर रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। चरणबद्ध ढंग से कार्यकर्ताओं को हिमाचल भेजा जाएगा और वहां भी भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी

More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating