अब नहीं लगाने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर पढ़िए पूरी जानकारी

Read Time:2 Minute, 7 Second

देहरादून नगर निगम की बैठक शुक्रवार को होने जा रहे हैं, जिसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लगेगी, तो कहीं पर नहीं। नगर निगम देहरादून की अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में इस बार कई ऐसे फैसले होने जा रहे हैं जिससे जनता कुछ राहत भी मिल सकती है कुछ भार भी बढ़ सकता है, जानकारी के अनुसार नगर निगम बोर्ड बैठक में इस बार कूड़ा उठाने के चार्ज को बढ़ाया जा सकता है, साथ ही अन्य कई टैक्स (Tax) में बढ़ोतरी के प्रस्ताव आए हैं, तो वहीं नगर निगम म्यूटेशन की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने जा रहा है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून नगर निगम की बोर्ड बैठक 4 महीने बाद शुक्रवार को होने जा रही है। माना जा रहा है कि प्रॉपर्टी म्यूटेशन चार्ज को 150 रुपए से बढ़ाकर सीधे 5000 रुपये करने की तैयारी है। इसका ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया गया है। यही नहीं डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए लिया जाने वाला मासिक यूजर चार्ज 50 से बढ़ाकर 75 रुपये किया जा सकता है। बता दें कि अभी निगम में म्यूटेशन की व्यवस्था ऑफलाइन है। म्यूटेशन करने वालों को नगर निगम में आवेदन करना पड़ता है। आवेदन के बाद किसी को इसमें आपत्ति हो तो नगर निगम इसके लिए नोटिस निकालता है। सात दिन के बाद फिर म्यूटेशन की कार्रवाई शुरू होती है और करीब 45 दिन में कोई विवाद न हो तो म्यूटेशन की कार्रवाई पूरी हो जाती है। वहीं नगर निगम की इस अहम बैठक में हंगामे के पूरे आसार हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *