डॉ. आर राजेश कुमार, प्रभारी सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कोविड टीकाकरण टीम को निर्देशित कर दिया गया
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य विभाग व सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 08 अगस्त 2022 को समस्त प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया के पत्रकार एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए आयोजित नि:शुल्क कोविड टीकाकरण प्रीकॉशन डोज शिविर के आयोजन हेतु स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। डॉ. आर राजेश कुमार, प्रभारी सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा बताया गया कि रिंग रोड, देहरादून स्थित सूचना महानिदेशालय में कोविड टीकाकरण शिविर के लिए जिले की टीकाकरण टीम को निर्देशित कर दिया गया है। वह समयानुसार शिविर का आयोजन शुरु करेंगे जिसके लिए पर्याप्त मात्रा में कोविड डोज भी उपलब्ध है।
प्रभारी सचिव डॉ. आर राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि, जिन मीडियाकर्मियों के परिवार में 12 से 17 वर्ष के बच्चे, जिनको कोविड से बचाव हेतु पहला व दूसरा डोज लगना है वह भी इस शिविर में आकर अपने बच्चों को भी टीका लगवा सकते हैं। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य मीडिया प्रतिनिधियों एवं उनके परिवारजनों को जो कि कोविड टीकाकरण से वंछित रह गये हैं, वह इस शिविर के माध्यम से अपना डोज लगवा सकते हैं। शिविर का आयोजन प्रात: 10 बजे से किया जाएगा।

More Stories
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...

Average Rating