उत्तराखंड भाजपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष, नेता डा॰ मुरली मनोहर जोशी समेत कई वरिष्ठ नेताओं से की शिष्टाचार मुलाकात, नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए जताया आभार
उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज अपने दिल्ली प्रवास में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष, वरिष्ठ नेता डा॰ मुरली मनोहर जोशी समेत अनेक शीर्ष केंद्रीय नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात कर नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए आभार जताया। इस दौरान उन्होंने शीर्षनेतृत्व से प्रदेश के वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य को लेकर सामान्य चर्चा करते हुए विभिन्न संगठानिक विषयों पर मार्गदर्शन लिया।
प्रदेश में पार्टी की कमान संभालने के बाद आज महेंद्र भट्ट ने अपने पहले दिल्ली दौरे में विभिन्न शीर्ष नेताओं से भेंट की। इसी क्रम में महेंद्र भट्ट ने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल.संतोष से मिलकर उन्हें प्रदेश में संगठन एवं विभिन्न राजनैतिक विषयों को लेकर मार्गदर्शन लिया। इस दौरान उन्होने इस नयी ज़िम्मेदारी देने के लिए सबका आभार व्यक्त किया। उन्होने उन्हे केंद्र सरकार की हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पार्टी द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी दी और इस अभियान की प्रदेश में शत प्रतिशत सफलता के लिए आश्वस्त किया। महेंद्र भट्ट ने अपने दौरे में पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार व सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा से भी शिष्टाचार मुलाक़ात कर उनपर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया। महेंद्र भट्ट ने पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना एवं आशीर्वाद लिया।

More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating