मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुद्रपुर पहुंचे, यहां पर सीएम धामी ने डेयरी विकास विभाग द्वारा आयोजित दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना में शिरकत की, इस दौरान उन्होंने प्रोत्साहन राशि में से कई दुग्ध उत्पादकों को डमी चेक भी सौंपे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 22 करोड़ की धनराशि प्रदेश के 52 हजार दुग्ध उत्पादकों को डीबीटी के माध्यम से वितरित की, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा जनपद के फस्ट, सेकंड और थर्ड रहे दुग्ध उत्पादकों को डमी चेक देकर किया गया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्पादकों को लगातार राहत देती हुई आई है, आज 12 माह से रुकी प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया है, इस दौरान उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी, उन्होंने कहा कि वह नीति आयोग की बैठक में जाने वाले हैं, वहां पर उत्तराखंड की भागौलिक स्थिति को लेकर योजनाएं बनाए जाने पर जोर देंगे।

More Stories
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...

Average Rating