अग्निपथ योजना, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस ने किया राजभवन कूच
आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में राजभवन कूच किया। इस दौरान माहरा ने कहा कि कहा कि सरकार ने दूध, दही व आटे पर जीएसटी लगा दिया है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और महंगाई आसमान छू रही है। सरकार की ओर से अग्निपथ योजना के जरिये युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। दूसरी ओर प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस के महंगाई के खिलाफ राजभवन कूच को राजनीति से प्रेरित करार दिया। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस जनता का उनके कारनामों से ध्यान हटाना चाहती है।



भाजपा पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हाल ही में ईडी ने कांग्रेस के अध्यक्ष और अन्य बड़े नेताओं से पूछताछ की है, जिससे कांग्रेस बौखला गई है। अब वह सत्तारूढ़ भाजपा पर पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जांच एजेंसियों को सहयोग करना चाहिए, न कि आरोप प्रत्यारोप कर जांच से भागने का रास्ता चुनना चाहिए। चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा की राष्ट्र भक्ति और विचारधारा पर कहने से पहले कांग्रेस को अपने गिरेबान मे झांकने की जरूरत है।


More Stories
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...

Average Rating