भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने एसले हाल में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला दहन किया

Read Time:2 Minute, 8 Second

आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने एसले हाल में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर एनएसयूआई नेता अंकित बिष्ट का कहना है कि भाजपा महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाकर इन बातों पर तूल दे रही है। उन्होंने कहा कि सोनिया गाँधी ने हमेशा संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान किया है और द्रौपदी मुर्मू जी हम सभी की सम्मानित राष्ट्रपति हैं और हम उनका आदर करते हैं। लेकिन कल जो संसद में स्मृति ईरानी की ओर से जिस लहज़े में सोनिया गांधी को कहा गया उससे हम सभी एनएसयूआई और कांग्रेस के कार्यकर्ता आहत हैं। केंद्रीय मंत्री का कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अमर्यादित व्यहवार करना व साथ ही अपमानजनक शब्द कहना सोनिया गांधी भाजपा की एक सांसद रमा देवी से बात कर रही थी स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी को घेरकर बड़े ही अपमानजनक लहजे में उनको अपशब्द कहे सोनिया गांधी ने उनसे शालीनता से कहा की में आपसे बात नहीं कर रही में दूसरी सांसद से बात कर रही हूँ तो स्मृति ईरानी चिल्लाकर बोली you Don’t know me, who I am केंद्रीय मंत्री के इस अमर्यादित व्यहवार को एनएसयूआई किसी भी रूप में स्वीकार नहीं करती तथा उनसे मांग करती है कि वे कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी से माफी मांगे। इस अवसर पर कविता माही, मनोज राम कोठियाल, अमन, हरजोत सिंह, सागर पुंडीर, भव्या , हरीश जोशी, काजल सहगल, सुजल सोनकर, सचिन, आदि उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *