शिवरात्रि के पर्व पर हरकी पैड़ी पर मंत्री रेखा आर्य ने किया गंगा पूजन किया
आज शिवरात्रि के पर्व पर हरकी पैड़ी पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य गंगा ने गंगा पूजन किया, इस मौके पर मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आज सावन की शिवरात्रि है, भगवान शिव ने बताया है कि वे शक्ति के बिना अधूरे हैं और शक्ति उनके बिना ठीक इसी प्रकार भ्रूण हत्या को खत्म किये जाने और इस प्रदेश को देवों की नगरी के साथ-साथ देवियों की नगरी से भी जाना जाए, ऐसे प्रयास किये जाने चाहिए।
“मुझे भी जन्म लेने दो” के संकल्प के साथ मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से कांवड़ उठाई, इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बेटियों का लिंग अनुपात बेटों के बराबर करने का संकल्प भी लिया, इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी और महामंत्री हरिगिरि के साथ गंगा पूजन किया। यहां से कावड़ उठाने के बाद रेखा आर्य पैदल यात्रा पर ऋषिकेश के लिये निकल गई हैं, वहां वह वीरभद्र महादेव मंदिर में संकल्प को पूरा करने की प्रार्थना के लिए जल चढ़ाएंगी।
मंत्री रेखा आर्य कांवड़ियों के साथ करीब 25 किमी पैदल यात्रा करेंगी, जिसके बाद करीब 1300 वर्ष पुराने अंतिम पड़ाव वीरभद्र मंदिर में मुख्यमंत्री के साथ भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ संकल्प लिया जाएगा, मंत्री रेखा आर्य को विश्वास है कि इससे प्रदेश की रजत जयंती पर उत्तराखंड में लिंगानुपात समान होगा और देवियों की भूमि से एक संकीर्ण मानसिकता का विनाश होगा।

More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating