हरिद्वार के चंडी घाट चौक के पास बाइक में लगी आग क्षेत्र में मचा हड़कंप
हरिद्वार के चंडी घाट चौक के पास स्थित पार्किंग में रविवार रात करीब 3 बजे एक बाइक में आग लग गई, वाहन में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, देखते ही देखते आग ने अपनी चपेट में कई वाहनों को ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि काफी दूर से इसे साफ देखा जा सकता था, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने जब तक आग को बुझाया तब तक करीब 15 वाहन जल चुके थे।
कोतवाली हरिद्वार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब तीन बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि चंडी घाट चौक के पास स्थित पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहनों में आग लग गई है, आग इतनी तेजी से फैली कि उसने आसपास खड़े कई दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक पार्किंग कर्मी कुछ समझ पाते तब तक काफी देर हो चुकी थी। सड़कों पर जाम होने के कारण दमकल की गाड़ी भी काफी देर में मौके पर पहुंच पाई, इस कारण 15 दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए, फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating