बाहरी राज्यों से आकर उत्तराखंड में निवासरत किरायेदारों, मजदूरों सहित अन्य लोगों को अब सत्यापन प्रक्रिया करना होगा आवश्यक
अब बाहरी प्रदेशों से आकर यहां रहने वाले लोगों को अपने मूल थाने की सत्यापन रिपोर्ट सहित चरित्र प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों के साथ शपथ पत्र भी संबंधित थाने में दाखिल करना होगा, उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से आकर निवासरत किरायेदारों, मजदूरों सहित अन्य लोगों की सत्यापन कार्रवाई को शपथ पत्र की अनिवार्यता के साथ और अधिक सख्त कर दिया गया है।
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि बाहरी राज्यों को भेजे गए कई सत्यापन प्रपत्रों पर संबंधित बाहरी जनपद या थाने से सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो रही है, जिसके चलते संबंधित व्यक्ति द्वारा सत्यापन के लिए दिए गए दस्तावेजों की पुष्टि नहीं हो पाती है, यही कारण है कि अब बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आकर निवासरत लोगों की सत्यापन प्रक्रिया में संशोधन कर सख्ती बढ़ाई जा रही है, इतना ही नहीं राज्य में संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रख कर पूरे प्रदेश भर में कार्रवाई जारी है।
पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार अब बाहरी राज्यों के किराएदारों को सत्यापन प्रारूप में महज सामान्य विवरण देने के साथ ही उनके दस्तावेज सही हैं या नहीं, इस संबंध में एक शपथ पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है। इतना ही नहीं, संबंधित व्यक्ति को मूल स्थान का सत्यापन और चरित्र प्रमाण पत्र के साथ दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे, यह सभी दस्तावेज शपथ पत्र सहित उन्हें मकान मालिक /प्रबंधक या अन्य स्वामी के माध्यम से स्थानीय थाने में दाखिल करने होंगे।

More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating