सावन माह में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने लिया बड़ा संकल्प

Read Time:10 Minute, 42 Second

आज देहरादून स्थित विधानसभा भवन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने एक महत्वपूर्ण विषय पर पत्रकार वार्ता आहूत की। मंत्री रेखा आर्य ने सावन के इस पवित्र माह में एक संकल्प लिया है यह संकल्प मंत्री रेखा आर्य ने बेटियों के प्रति समाज मे फैली रूढ़िवादी सोच को तोड़ने और उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से लिया है।

मंत्री रेखा आर्य का संकल्प है कि “मुझे भी जन्म लेने दो, शिव के माह में शक्ति का संकल्प”। मंत्री रेखा आर्य ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का देश की उन्नति में 20 वीं सदी से ही एक बड़ा योगदान रहा है जो 21वीं सदी में भी बढ़ता जा रहा है, आज प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं के योगदान का दायरा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। महिलाऐं केवल घर की ही शान नहीं होती बल्कि देश की शान होती है जो लगातार अपने आप को सिद्ध करती जा रही हैं चाहे वो खेल,
स्वास्थ्य,शिक्षा,औद्योगिक,सामाजिक,राजनैतिक,सेवासहित कोई भी क्षेत्र हो। मंत्री ने कहा कि मैं कह सकती हूँ कि 21 वीं सदी में महिलाओं के प्रति समाज का दृष्टिकोण भी बदल रहा है फिर भी मुझे लगता है कि हम 21वीं सदीं में पहुंचे तो जरूर हैं लेकिन आज भी हमारे समाज में लड़कियों के प्रति नजरिया नहीं बदला है और वह है लड़के व लड़की को एक समान नजर से देखना,लड़कियों को सही सम्मान देना ।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं । आजादी का अमृत महोत्सव उन्नत भारत के 75 साल और इसकी संस्कृति, लोगों और उपलब्धियों के शानदार इतिहास का सम्मान और जश्न मनाने के लिए भारत सरकार की एक अनूठी पहल है। यह आजादी का अमृत महोत्सव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आधिकारिक तौर पर 12 मार्च 2021 को शुरू किया था। यह महोत्सव उन भारतीय लोगों को समर्पित है, जिन्होंने न केवल भारत को अपनी विकास यात्रा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जो प्रधानमंत्री मोदी के एक भारत श्रेष्ट भारत के सपने को पूरा करने की क्षमता रखते हैं।

देवी की भूमि में नहीं होना चाहिए देवियों का अपमान-रेखा आर्या

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि मैं आप सबसे यह भी कहना चाहूंगी कि उत्तराखंड को देवभूमि कहते हैं, यहां के कण-कण में देवी-देवताओं का वास है। हमारे यहां जीवनदायिनी मॉं गंगा-यमुना,चंपावत में चम्पावती व दुर्गा मंदिर,हरिद्वार में चण्डी देवी व मनसा देवी मंदिर,टिहरी गढवाल में चन्द्रबदनी व कुजांपुरी देवी मंदिर सहित अनेकों देवियो के पौराणिक मंदिर हैं जिनकी अपनी मान्यताएं हैं जिनकी ख्याती देश -विदेश में है लेकिन यह सुनकर व जानकर बड़ा आश्चर्य होता है कि हमसब इन देवियों को तो पूजते हैं लेकिन जब हमारे घरों में इन्ही देवियों का जन्म होता है तो फिर क्यों हम मुहं फेर लेते हैं ।

मंत्री रेखा आर्य ने साथ ही एक गंभीर विषय के ऊपर बात करते हुए कहा कि लिंगानुपात के मामले उत्तराखंड की स्थिति पूर्व में कुछ खास उभरकर सामने नहीं आई थी लेकिन वर्तमान में प्रदेश में 1000 बालकों की तुलना में महज 949 बालिकाएं ही हैं, जबकि लिंगानुपात के मामले में राष्ट्रीय औसत 899 का है। यह एक बेहद ही चिंताजनक विषय है कि आखिर 21वीं सदी में होते हुए और देवभूमि में रहते हुए भी हमारे प्रदेश में बालिकाओं का लिंगानुपात क्यों इतना कम है।

राज्य की रजत जयंती पर लैंगिक असमानता को करेंगे खत्म-रेखा आर्या

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि मुझे लगता है कि अभी भी हमारे समाज में बालिकाओं के प्रति रूढिवादी सोच बिल्कुल भी नही बदली है जिसे की बदले जाने की सख्त जरूरत है। ऐसे में मेरे द्वारा इस और एक कदम बढ़ाया जा रहा है । मैं चाहती हूं की जब 2025 में हम रजत जंयती मना रहे हों तब हम इस लैंगिक असमानता को खत्म कर सकें। यह लैंगिक असमानता हमारी रूढिवादी सोच,बच्चियों को गर्भ में ही मार देना, लड़कों व लड़कियों में भेदभाव के कारण ही उत्पन्न हुआ है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि 2025 में जब हम प्रदेश की रजत जयंती मना रहे होगें तब यह आंकडा 1000 बालकों पर 1000 बालिकाओं का होगा। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि हमारे समाज में बेटियों को गर्भ में मार देने जैसी सोच है हमे इस संकल्प के जरिये इसी सोच को खत्म करना है कि चाहे बेटी हो लेकिन वह भी बेटों के बराबर का हकदार हैं।

26 जुलाई को निकलेगी कांवड़ यात्रा-रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और लैंगिक असमानता को खत्म करने को लेकर एक संकल्प लिया है कि सावन के इस पवित्र महिने में एक संदेश उन माता-पिता और समाज को दिया जाए जो लडकियों को लेकर इस तरह की सोच रखते हैं। आने वाली 26 जुलाई की तारीख को मंत्री रेखा आर्य ने हरिद्वार हर की पैडी से कांवड में जलभर कर ऋषिकेश स्थित पौराणिक वीरभद्र मंदिर में जलाभिषेक करने का निर्णय लिया हैं जो कि लगभग 25 किमी की पैदल यात्रा होगी।

मंत्री रेखा आर्य ने साथ ही बताया कि हर की पैड़ी पहुंचने का समय सुबह 6 बजे होगा, गंगा पूजा और महात्माओं के शंखनाद के साथ हर की पैड़ी पर गुरुजी हरि गिरी महाराज ,अवधेशानंद ,राज राजेश्वरानंद,रामदेव,कैलाशानंद एवम जिले के संगठन,विधायक तथा सम्पूर्ण जूना अखाड़ा ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ती उपस्थित रहेगें। मंत्री रेखा आर्य के साथ प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आंगनबाडी बहनें,खेल विभाग की छात्रांए रहेंगी। वहीं यात्रा का समापन लगभग 3 से 3:30 बजे शायं को ऋषिकेश स्थित वीरभद्र मंदिर में किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री , मंत्रीगण,चिदानंद सरस्वती महाराज, संगठन व विधायकगण मौजूद रहेंगे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयां और विभागीय अधिकारीगण भी अपने- नजदीकी शिवालयों में करेंगे जलाभिषेक-रेखा आर्या

मंत्री रेखा आर्य ने अपने संकल्प को लेकर कहा कि मेरे द्वारा सभी आंगनबाड़ी बहनों और विभागीय अधिकारीगणों/कर्मचारियों को भी पत्र जारी करते हुए ये स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह भी इस संकल्प को पूरा करने में अपना सहयोग करें। मेरे द्वारा सभी को यह कहा गया है कि सभी आंगनबाड़ी बहनें व विभागीय अधिकारी/कर्मचारी अपने-अपने नजदीकी शिवालयों में जलाभिषेक करें और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के इस संकल्प को पूरा करें।

भ्रूण का परीक्षण करने वाले अस्पताल/पैथोलॉजी/नर्सिंग होम पर कसा जाएगा शिकंजा-रेखा आर्या

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि बेटियों को गृभ में ही मार देना या फिर भ्रूण का परीक्षण कराना एक दंडनीय अपराध है लेकिन फिर भी अमूमन यह देखने मे आया है कि इस तरह के कृत्य अभी भी चोरी छिपे कुछ पैथोलॉजी/नर्सिंग होम/अस्पताल करते हैं। माननीया मंत्री महोदया ने ये स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति इस प्रकार के कृत्य करने वालों की सूचना विभाग को टोल फ्री नंबर 181 पर देंगे उनकी गोपनीयता को छुपाया जाएगा और ऐसे काम करने वालो पर सख्त कार्यवाही की जाएगी,साथ ही सूचना देने वालो को पारितोषिक दिया जाएगा।

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्य ने सभी से अपील करते हुए कहा कि मैं सभी माताओं,बहनों से यह अपील करती हूं कि इस कार्यक्रम को सिर्फ एक दिन का ना समझे। यह आपके त्याय,बलिदान,सर्मपण और आपके हकों के लिए हैं । हमें इसके जरिए लैगिंक असमानता और रूढिवादिता की बेढियों को तोडना है। मैं सभी बहनों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक भागीदारी करने का आहवाहन करती हूं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *