सबसे बड़ी अक्षय पात्र केंद्रीयकृत रसोई का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ - Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड में भी सबसे बड़ी अक्षय पात्र केंद्रीयकृत रसोई का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया, अक्षय पात्र केंद्रीयकृत रसोई देहरादून के सुद्धोवाला में खोली गई है, इस रसोई से रोजाना 35 हजार स्कूली छात्रों को पीएम पोषण कार्यक्रम के तहत मध्याह्न भोजन परोसा जाएगा।

सुद्धोवाला में तकरीबन दो एकड़ भूमि में 10 करोड़ रुपये की लागत से इस रसोई का निर्माण किया गया है, अक्षय पात्र केंद्रीयकृत रसोई इस फाउंडेशन की उत्तराखंड में पहली और देश में 63वीं रसोई होगी। अक्षय पात्र फाउंडेशन का उद्देश्य है कि देश में कोई भी बच्चा भूख और कुपोषण के कारण शिक्षा से वंचित न रह पाए, इसी सोच के साथ अक्षय पात्र केंद्रीयकृत रसोई की शुरुआत की गई है।

सुद्धोवाला में बनी अक्षय पात्र केंद्रीयकृत रसोई से 35 हजार स्कूली बच्चों को रोजोना मिड डे मील उपलब्ध करवाया जाएगा, इस रसोई के शुरू होते ही फाउंडेशन देश के 14 राज्यों में 20 हजार से अधिक विद्यालयों में प्रतिदिन 19 लाख विद्यार्थियों को भोजन उपलब्ध कराने का आंकड़ा छू लेगा।
रसोई में आधुनिक मशीनों से भोजन बनाया जाएगा, इन मशीनों से एक बार में एक कुंतल आटा गूंथने के साथ ही 20 हजार रोटी, 1200 लीटर दाल और 100 किलो चावल बन सकेगा, भोजन के निर्माण और उसकी आपूर्ति के लिए रसोई में 150 कार्मिक तैनात किए जाएंगे, पहले चरण में देहरादून और आसपास के 120 सरकारी विद्यालयों के 15500 छात्र-छात्राओं को पीएम पोषण कार्यक्रम के तहत मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, अगले छह माह में इस रसोई से राज्य के 500 विद्यालयों के 35 हजार छात्रों को मध्याह्न भोजन पहुंचाने का लक्ष्य है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *