आज से शुरू होगा कांवड़ मेला पुलिस और प्रशासन ने पूरी की तैयारी
आज से कांवड़ मेला शुरू हो गया है, यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ रूट पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और CCTV कैमरों की निगरानी रहेगी। कांवड़ियों की वेशभूषा में भीड़ में रहकर पुलिस कर्मी व्यवस्थाएं संभालेंगे। शरारती तत्वों की ओर से किसी भी तरह की अफवाह फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बीते दिन रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन सभागार में कांवड़ ड्यूटी के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। कहा कि श्रावण कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराना बड़ी चुनौती है। कोविड महामारी के कारण दो वर्षों से कांवड़ मेला न होने के कारण इस बार बहुत अधिक संख्या में कांवड़ियों का आवागमन होगा। ड्यूटी में उपस्थित सभी पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी समन्वय बनाते हुए कांवड़ मेला संपन्न कराएं, वहीं कांवड़ मेला 26 जुलाई तक चलेगा।
पीएसी और अर्द्धसैनिक बल पहुंचा हरिद्वार
उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पुलिस बल, पीएसी और अर्द्धसैनिक बल हरिद्वार पहुंच चुका है। हरकी पैड़ी से लेकर हर जगह पुलिस की निगरानी रहेगी। बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल करन सिंह नग्नयाल, डीएम विनय शंकर पांडेय और एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत समेत सभी पुलिस अधीक्षक अभिसूचना के अधिकारी मौजूद रहे।
ये दिए गए निर्देश
- प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी अपना ड्यूटी प्वाइंट नहीं छोड़ेगा।
- कोई भी अधिकारी-कर्मचारी अनावश्यक मोबाइल को प्रयोग नहीं करेगा।
- ड्यूटी के दौरान नशे का सेवन करते मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
- यातायात प्लान के हिसाब से वाहनों को उनकी दिशा में भेजा जाए।
- बॉर्डर पर कांवड़ वाहनों की चेकिंग सख्ती से की जाए।

More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating