रुड़की भगवानपुर के ग्राम किशनपुर हाईवे पर स्कूल बस और रोडवेज बस की टक्कर हो गई।

Read Time:1 Minute, 20 Second

रुड़की भगवानपुर के ग्राम किशनपुर के निकट हाईवे पर स्कूल बस और रोडवेज बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब 10 बच्चे घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद से बच्चे बेहद डरे हुए हैं। आज दोपहर में एक स्कूल बस और रोडवेज बस की टक्कर से हादसा हो गया। स्कूल बस और रोडवेज बस की टक्कर आपस में होने से दस छात्र-छात्राएं गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। पुलिस और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायल बच्चों को बस से निकाला और रुड़की सिविल अस्पताल और आसपास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

रोडवेज बस से टकराते ही बच्चों की चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने आवाज सुनी तो मदद के लिए लोग दौड़े चले आए। गाड़ी से बच्चों को निकाला गया। रोते बिलखिलाते बच्चों को लोगों ने शांत कराया। हादसे की सूचना पर पुलिस और बच्चों को अभिभावक भी मौके पर पहुंचे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *