डॉ. आर राजेश कुमार द्वारा चलाया गया भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान
देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार द्वारा जनपद में भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम रोकने हेतु नियमित छापेमारी किये जाने तथा इस कार्य में संलिप्त लोगों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज डोईवाला, भानियावाला व जौलीग्रांट चैक में भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान चलाया गया जिसमें कुल 11 बालक बालिकाओं को टीम द्वारा रेस्क्यू कर जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस अभियान में जिला प्रोबेशन कार्यालय से संपूर्ण भट्ट रश्मि बिष्ट प्रवीण चैहान, समर्पण संस्था से मानसी मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व मैक संस्था से शमीना, चाइल्ड लाइन से जसवीर रावत, बचपन बचाओ आंदोलन से सुरेश उनियाल, रेलवे चाइल्ड लाइन से सविता, आसरा ट्रस्ट से सुरेश, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से धर्मेंद्र, व रचना, डोईवाला थाने से शशिकांत, हंसराज आदि मौजूद रहे ।
जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि जनपद में भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम रोकने हेतु नियमित छापेमारी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है, तथा इसमें संलिप्त लोगों पर निर्धारित प्राविधानों के अनुरूप सख्त कार्यवाही की जाएगी। साथ ही जो बालक/बालिकाएं भिक्षावृत्ति करते पाए गए है उनके परिजनों से सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उनको उनके परिजनों के सुपुर्द्ध करते हुए मूल राज्य

More Stories
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...

Average Rating