उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, भूस्खलन के कई मार्ग बाधित हो गए हैं, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं चमोली में बीती देर रात मूसलाधार बारिश से कर्णप्रयाग से बदरीनाथ धाम तक हाईवे कई स्थानों पर भूस्खलन से मलबा आने पर बाधित हो गया, यात्री अपने वाहनों के साथ सुबह से ही हाईवे खुलने का इंतजार करते दिखाई दिए।
उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक आज भी राज्य के अनेक स्थानों में तेज बारिश हो सकती है, देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है, संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं सड़कों व राजमार्गों पर अवरोध हो सकता है, ऐसे में आवाजाही करना भी जोखिम भरा हो सकता है, ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
वहीं पुरसाड़ी के पास हाईवे का एक बड़ा हिस्सा ढहने से पास बने पुल को खतरा पैदा हो गया है, एनएच के द्वारा हाईवे खोले जाने का काम शुरू कर दिया गया है। बदरीनाथ हाईवे कर्णप्रयाग के पास उमट्टा और लंगासू के पास भूस्खलन से बाधित चल रहा है, हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई है।
चमोली कोतवाली प्रभारी कुलदीप सिंह रावत ने बताया कि पुरसाड़ी के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिर गया है, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उस स्थान पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं और संबंधित विभाग को सूचित किया गया है।

More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating