14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है कांवड़ मेला
14 जुलाई से कांवड़ मेला शुरू होने जा रहा है, हरिद्वार का कांवड़ मेला सुरक्षा के लिहाज से काफी संवेदनशील होता है। बीते कुछ वर्षों से यहां आने वाले कांवड़ियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बार भी इनकी संख्या तीन करोड़ से अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में पुलिस महकमा किसी भी प्रकार का खतरा मोल लेने के मूड में नहीं है। भीड़ नियंत्रण के लिए घुड़सवार दल को तैनात किया जाएगा। यातायात प्रबंधन के लिए डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है।
बीते दिनों जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने कांवड़ मेला 2022 की अंतिम तैयारियों के मद्देनजर जटवाड़ा पुल से लेकर बैरागी कैंप तक चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया था। सबसे उन्होंने जटवाड़ा पुल घाट के पास बने शेड, पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय और भंडारे के लिए चिह्नित जगह का बारीकी से निरीक्षण किया।
इसके बाद ज्वालापुर ऊंचापुल, आर्य नगर चौक, सिंह द्वार, प्रेमनगर घाट, विश्वकर्मा घाट, लव-कुश घाट, ऋषिकुल मालवीय घाट, शंकराचार्य चौक का निरीक्षण करते हुए बैरागी कैंप पहुंचे, जहां उन्होंने दिगंबर अखाड़े के पास तारबाड़ के माध्यम से किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। वहीं, डाक कांवड़ियों के लिए बनाई जा रही अस्थायी पार्किंग का भी जायजा लिया. उन्होंने पार्किंग स्थलों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था करने को कहा है।

More Stories
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...

Average Rating