उत्तराखंड के हर एक स्कूल में हरेला पर्व मनाया जाएगा

Read Time:1 Minute, 57 Second

अब उत्तराखंड के हर एक स्कूल में हरेला पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा, कार्यालयों विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण हेतु उत्तराखण्ड लोक संस्कृति पर आधारित ‘हरेला’ पर्व मनाये जाने के सम्बन्ध में शिक्षा महानिदेशक ने आदेश जारी किया है।

हरेला पर्व के शुभअवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यालयी शिक्षा विभाग के समस्त विद्यालयों (शासकीय / सहायता प्राप्त / पब्लिक स्कूल) व कार्यालयों में दिनांक 16 जुलाई 2022 को ‘हरेला’ पर्व मनाया जाना है। इस अवसर पर प्रत्येक विद्यालय व कार्यालय में वृक्षारोपण किया जाना है। इस हेतु निम्न कार्यवाही सुनिश्चित की जाय:

राज्य स्तर से विद्यालय स्तर तक सभी संस्थाओं में उपलब्ध भूमि व निकटवर्ती भूमि चिन्हित की जाय।
चिन्हित भूमि पर उद्यान / वन विभाग के मानकानुसार गड्ढे बनाये जाय।
प्रत्येक विद्यालय / कार्यालय में कम से कम 5-5 वृक्ष लगाये जांय, जिनमें बेल, अमरूद, जामुन, आंवला, संतरा, माल्टा, नींबू व सहजन के वृक्ष लगाये जा सकते हैं।
उक्त पाँधे उद्यान / वन विभाग से समन्वय स्थापित करते हुये तत्काल प्राप्त कर लिये जांय
पौधों के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु स्वामित्व निर्धारित करते हुये पौधों को संरक्षित किया जाय।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *