सीएम धामी की गृहमंत्री से हुई फोन पर बातचीत, अमरनाथ में उत्तराखंड के फंसे यात्रियों के संबंध में - Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे उत्तराखंड के श्रद्धालुओं की सहायता के लिए जम्मू कश्मीर प्रशासन से अनुरोध किया है। सीएम ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बात की। उन्होंने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की ईश्वर से कामना की।

सीएम ने कहा कि अमरनाथ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकलने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभावितों को हरसंभव मदद दी जाएगी। सीएम ने जम्मू कश्मीर प्रशासन से अमरनाथ यात्रा में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की हरसंभव सहायता प्रदान करने का अनुरोध भी किया। सीएम ने बताया कि केंद्र सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित वापस निकाले जाने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है।

अमरनाथ में बादल फटने के बाद उत्तराखंड के लोग भी वहां गए अपने सगे-संबंधियों की कुशलक्षेम पूछ रहे हैं। अमरनाथ में देहरादून के अधिकारियों समेेत कई श्रद्धालु वहां सुरक्षित स्थानों पर सकुशल हैं। श्रद्धालुओं के कई जत्थे दर्शन कर लौट भी चुके हैं। इन लोगों ने फोन पर अपने परिजनों को सकुशल होने की सूचना दी है।

निदेशक, अपर निदेशक सहित कई अधिकारी अमरनाथ के लिए रवाना

सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि पशुपालन विभाग के निदेशक प्रेम कुमार, अपर निदेशक भुवन चंद्र कर्नाटक, लोकेश कुमार, अविनाश आनंद और संयुक्त निदेशक नीरज सिंघल भी बृहस्पतिवार को देहरादून से अमरनाथ रवाना हुए थे। शुक्रवार को जिस वक्त अमरनाथ में बादल फटा, ये लोग वहां से काफी नीचे थे। उन्होंने अपने परिचितों को बताया कि सभी सुरक्षित ठिकानों पर हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *