मौसम विभाग ने राज्य के दो जनपदों में किया रेड अलर्ट जारी , भारी बारिश के आसार
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज काफी बदला गया है सुबह से उत्तराखंड में कई जगहों पर झमाझम बारिश हो रही है, वहीं आज सुबह देहरादून में सुबह की शुरूआत बारिश के साथ हुई है अभी भी राजधानी में बारिश जारी हैं।
मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के दो जनपद (पौड़ी और नैनीताल) में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून जनपद सहित अन्य जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार हैं। वहीं, देहरादून, हरिद्वार समेत अन्य कई जिलों में भी भारी वर्षा की आशंका है। इस दौरान मौसम विभाग ने नदी-नालों से दूर रहने और पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।
चारधाम यात्रा मार्ग हैं सुचारू
इससे तापमान में भी कुछ गिरावट आई है। चारधाम यात्रा मार्ग सुचारू हैं। जबकि, कुछ ग्रामीण संपर्क मार्गों पर भूस्खलन के चलते आवाजाही बाधित रही। आज मौसम का मिजाज और तल्ख हो सकता है।
नदी-नालों में अचानक उफान आने की आशंका
अन्य जिलों में मध्यम से हल्की वर्षा के आसार हैं। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में बड़े भूस्खलन, चट्टाने खिसकने का खतरा है। पर्वतीय मार्गों पर यातायात से बचने की सलाह दी गई है। नदी नालों में अचानक उफान आने की आशंका है। निचले शहरी क्षेत्रों में जलभराव हो सकता है।

More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating