देहरादून:- राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता बैरिकेडिंग पार कर मुख्यमंत्री आवास के गेट नंबर-2 तक पहुंच गए और वहां देर रात नारेबाजी व प्रदर्शन किया। कैंट कोतवाली पुलिस ने महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश सचिव सागर मनवाल समेत छह लोगों को नामजद किया है। मुकदमा कैंट कोतवाली के एसएसआई रवींद्र सिंह नेगी की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। छात्रों के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास की ओर पहुंचे कांग्रेस नेता जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय से जुड़े निजी आयुर्वेदिक कॉलेजों के छात्र परीक्षा आयोजित कराने और परिणाम जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के समर्थन में बुधवार देर रात कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री आवास की ओर पहुंचे थे। नामजद किए गए लोगों में ज्योति रौतेला, सागर मनवाल, विनीत प्रसाद भट्ट, पार्षद रॉबिन त्यागी, आयुष गुप्ता और परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल शामिल हैं। बैरिकेडिंग पार कर गेट नंबर-2 तक पहुंचने का आरोप पुलिस के अनुसार मुख्यमंत्री आवास क्षेत्र की सुरक्षा को देखते हुए हाथीबड़कला, एनेक्सी बैरियर समेत कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई थी। आरोप है कि पुलिस द्वारा रोकने और निर्देश देने के बावजूद प्रदर्शनकारी तीन वाहनों से बैरिकेडिंग पार करते हुए मुख्यमंत्री आवास के गेट नंबर-2 तक पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने देर रात काफी देर तक नारेबाजी और प्रदर्शन किया। पुलिसकर्मियों से जबरन वाहन आगे बढ़ाने का भी आरोप पुलिस ने एक वाहन चालक पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के पास से जबरन वाहन आगे बढ़ाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस के मुताबिक इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को मुख्यमंत्री आवास के बाहर से हटाया गया। सुरक्षा उल्लंघन और बैरिकेडिंग पार करने पर केस कैंट कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि एसएसआई रवींद्र सिंह नेगी की शिकायत के आधार पर छह कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के उल्लंघन, बैरिकेडिंग पार करने और पुलिस के निर्देशों की अनदेखी के आरोपों में कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारी के अनुसार मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और परिस्थितियों को भी देखा जा रहा है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation Mussoorie Accident News: व्यू प्वाइंट से गिरा युवक, अस्पताल में नहीं बच सकी जान MDDA Colony Murder: बुजुर्ग महिला की हत्या के पीछे निकला करीबी का कनेक्शन