विदेश जाकर बेहतर भविष्य बनाने का सपना रह गया अधूरा, कनाडा में हरजस की गोली मारकर हत्या

Read Time:2 Minute, 57 Second

बेहतर भविष्य और रोजगार की तलाश में विदेश गए पठानकोट के एक 24 वर्षीय युवक की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद युवक के परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान पठानकोट के सुंदरनगर निवासी हरजस सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हरजस करीब तीन महीने पहले बेहतर रोजगार और भविष्य की तलाश में विदेश गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश पहुंचने के बाद हरजस एक स्टोर में काम कर रहा था। इसी बीच वह किसी काम से कनाडा के कैलगरी पहुंचा था।

बताया जा रहा है कि हरजस कैलगरी के कार्नस्टोन बुलेवर्ड इलाके में आयोजित एक पार्टी में शामिल होने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद हरजस की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद उसके परिवार को जैसे ही इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिली, घर में मातम छा गया। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लिए यह सदमा इसलिए भी बेहद गहरा है क्योंकि हरजस बेहतर भविष्य और रोजगार की उम्मीद लेकर विदेश गया था।

हरजस की अचानक हुई मौत की खबर पठानकोट पहुंचते ही सुंदरनगर और आसपास के इलाके में भी शोक का माहौल है। परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोग भी इस घटना से दुखी हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने सरकार से मदद की अपील की है। उनका कहना है कि हरजस का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया में परिवार की सहायता की जाए, ताकि अंतिम संस्कार अपने पैतृक स्थान पर किया जा सके। परिवार की मांग है कि सरकार संबंधित अधिकारियों और कनाडा में भारतीय मिशन के माध्यम से हर संभव मदद उपलब्ध करवाए, ताकि पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाया जा सके। फिलहाल इस घटना को लेकर परिवार गहरे सदमे में है। कनाडा में हुई इस वारदात ने विदेश में रह रहे भारतीय युवाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *