पौड़ी/कोटद्वार:- उत्तराखंड के पौड़ी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच हादसा सामने आया है। द्वारीखाल ब्लॉक के मेहरगांव में तेज बारिश के चलते एक मकान अचानक ढह गया। हादसे के बाद तीन लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू कर्मियों ने मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बारिश के बीच अचानक ढहा मकान जानकारी के मुताबिक मेहरगांव में लगातार बारिश के कारण मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से उसके मलबे में तीन लोगों के फंसे होने की सूचना सामने आई है। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में सहयोग किया। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम तेज किया। मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश रेस्क्यू टीम तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। खराब मौसम और बारिश के बीच बचाव अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल मलबे में दबे लोगों की स्थिति को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन और राहत-बचाव टीम की ओर से अभियान जारी है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation हरिद्वार-ऋषिकेश से देहरादून और मसूरी जाने वालों के लिए जरूरी खबर, देखें नया रूट Mangalore Crime News: नहर किनारे मिली महिला की लाश, पहचान कराने में जुटी पुलिस