यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 98.95% और इंटर में 79.29% रहा पास प्रतिशत

Read Time:3 Minute, 33 Second

लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट और इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं अब अपना रिजल्ट परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर रोल नंबर के जरिए देख सकते हैं।

हाईस्कूल में 98.95 फीसदी रहा पास प्रतिशत

हाईस्कूल कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए कुल 20,855 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 15,705 छात्र और 5,150 छात्राएं शामिल थीं। इनमें से 19,394 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 14,616 छात्र और 4,778 छात्राएं थीं।  घोषित परिणाम के अनुसार कुल 19,191 परीक्षार्थी पास हुए। इनमें 14,456 छात्र और 4,735 छात्राएं शामिल हैं। हाईस्कूल परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 98.95 फीसदी रहा। लड़कियों ने इस बार भी प्रदर्शन के मामले में लड़कों को पीछे छोड़ दिया। छात्राओं का पास प्रतिशत 99.10 फीसदी, जबकि छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.91 फीसदी रहा।

इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट में भी छात्राएं आगे

इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा में कुल 21,227 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 11,256 छात्र और 9,971 छात्राएं शामिल थीं। परीक्षा में कुल 20,540 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 10,839 छात्र और 9,701 छात्राएं थीं। परिणाम के मुताबिक कुल 16,286 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें 8,388 छात्र और 7,898 छात्राएं शामिल हैं। इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 79.29 फीसदी रहा। इस परीक्षा में भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.41 फीसदी रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 77.39 फीसदी दर्ज किया गया।

असंतुष्ट परीक्षार्थी कर सकते हैं स्क्रूटनी के लिए आवेदन

परिषद की ओर से बताया गया है कि जो परीक्षार्थी अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं और अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी कराना चाहते हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए परिषद की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

रिजल्ट देखने का तरीका: परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें। इसके बाद स्क्रीन पर परीक्षा परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *