हरिद्वार में मां मनसा देवी मंदिर रोपवे तीन दिन के लिए बंद, इस दौरान होगी मरम्मत

हरिद्वार : आज से तीन दिन के लिए मां मनसा देवी मंदिर पर जाने वाला रोपवे बंद रहेगा। इसके बाद फिर से तीन दिन के लिए मां चंडी देवी मंदिर पर जाने वाले रोपवे बंद रहेगा। यह बंदी अर्द्धवार्षिक रख रखाव के कारण की जा रही है। मां मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर पर रोपवे का संचालन करने वाली उषा ब्रेको लिमिटेड कंपनी के जनरल मैनेजर मनोज डोभाल ने बताया कि अर्द्धवार्षिक रख रखाव के चलते 4 से 6 जुलाई तक मां मनसा देवी मंदिर रोपवे बंद रहेगा।
इसके बाद 7 से 9 जुलाई तक मां चंडी देवी रोपवे बंद रहेगा। इस दौरान रख रखाव और मरम्मत के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रखरखाव के कार्य पूरे होने के बाद रोपवे का संचालन पूर्व की तरह शुरू कर दिया जाएगा।
More Stories
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...

Average Rating