हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों पर हमला, सिंचाई विभाग ने सख्त कार्रवाई की मांग उठाई
गुरुग्राम में एनसीआर (NCR) नहर से अवैध रूप से पानी की चोरी रोकने पहुंची सिंचाई विभाग की टीम पर दबंगों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सरकारी ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई, जिससे विभाग में भारी रोष व्याप्त है। घटना के बाद पुलिशिकायत के अनुसार, सिंचाई विभाग के एसडीओ यशपाल अपनी टीम के साथ एनसीआर नहर के आरडी नंबर-37 पर नियमित निरीक्षण और गश्त कर रहे थे। उनके साथ एक जूनियर इंजीनियर, ड्राइवर और दो बेलदार भी मौजूद थे। इसी दौरान टीम ने देखा कि कुछ लोग ट्रैक्टरों पर मोटर लगाकर कथित रूप से नहर से अवैध तरीके से पानी निकाल रहे थे।
जब विभागीय अधिकारियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका, तो आरोपियों ने कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने कस्सी और डंडों से सरकारी कर्मचारियों पर हमला कर दिया, जिससे एसडीओ समेत कई कर्मचारी घायल हो गए। घटना के दौरान जब कर्मचारियों ने सबूत के तौर पर वीडियो बनाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन छीन लिए और उन्हें नहर में फेंक दिया। इसके बाद घायल अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत नजदीकी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के कर्मचारी और यूनियन प्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो विभाग के कर्मचारी आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। मांडौठी पुलिस चौकी में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट हुआ हरियाणा स्वास्थ्य विभाग, मास्क और सावधानी की सलाह
हरियाणा में स्वाइन फ्लू का संक्रमण तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। मंगलवार को प्रदेशभर में एक ही दिन...
वार्डों का बदलेगा भूगोल, हरियाणा के 46 नगर निकायों में परिसीमन की प्रक्रिया शुरू
हरियाणा में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच राज्य सरकार ने 46...
हरियाणा के 14 जिलों में पुराने डीजल वाहनों की पहचान, स्क्रैपिंग नीति के तहत होगा एक्शन
हरियाणा में करीब 15 दिन पहले दस्तक देने वाले 'लंपी स्किन डिसीज' (Lumpy Skin Disease) ने अपना घातक असर दिखाना...
10 साल पुराने डीजल ट्रक-बसों पर कार्रवाई की तैयारी, डिजिटल रिकॉर्ड से होगी निगरानी
हरियाणा में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने पुराने कमर्शियल डीजल वाहनों के खिलाफ सख्ती तेज...
महंगाई की मार से घट गई सब्जियों की बिक्री, ग्राहक अब पाव भर खरीदने को मजबूर
हरियाणा में लगातार हो रही बारिश का असर अब आम लोगों की रसोई पर भी दिखाई देने लगा है। बारिश...
दादरी में 1500 एकड़ की IMT की जगह 200 एकड़ का इंडस्ट्रीयल मॉडल, सरकार ने बढ़ाया कदम
चरखी दादरी में करीब तीन दशक से बंद पड़ी सीमेंट फैक्टरी की 200 एकड़ जमीन के दिन अब बदलने वाले...

Average Rating