केदारनाथ दर्शन कर लौटे रहे यात्रियों का वाहन हुआ हादसे का शिकार
केदारनाथ दर्शन कर लौटे तीर्थयात्रियों का वाहन बुधवार शाम हादसे का शिकार हो गया। वाहन में 11 लोग सवार थे, जिनमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। शव को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को आयरन कटर से वाहन का एक हिस्सा काटना पड़ा। वाहन सड़क किनारे लगी रेलिंग से अटक गया, अन्यथा सीधे 200 मीटर नीचे बह रही मंदाकिनी नदी में गिरता। बाबा केदार के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों का वाहन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुनकटिया में पहाड़ी से गिरे भारी बोल्डरों की चपेट में आकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान महाराष्ट्र की एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक सहित अन्य 10 यात्री घायल हो गए, जिसमें एक 12 वर्ष का बच्चा भी शामिल हैं। वाहन में 11 लोग सवार थे।
घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनप्रयाग अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां से कुछ यात्रियों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग के लिए रेफर किया गया है। बुधवार को केदारनाथ के दर्शन कर अपराह्न 3.30 बजे महाराष्ट्र, बिहार व नेपाल के 10 यात्री गौरीकुंड पहुंचे। यहां से वह शटल सेवा (टैक्सी-मैक्सी) के जरिए लगभग सवा चार बजे सोनप्रयाग के लिए रवाना हुए। वाहन अभी बमुश्किल दो किमी आगे ही पहुंच पाया था कि मुनकटिया में पहाड़ी से भरभराकर भारी बोल्डर व पत्थर वाहन के ऊपर जा गिरे, जिससे सभी यात्री वाहन में ही फंस गए। इस दौरान वाहन का आगे का पूरा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि सड़क किनारे रेलिंग के चलते वाहन अटक गया, अन्यथा दो सौ मीटर नीचे मंदाकिनी नदी में गिरता। दुर्घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कर्ण सिंह रावत ने बताया कि एक साथ टनों बोल्डर व पत्थर वाहन के ऊपर गिरने से यह हादसा हुआ है।

More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating