उत्तराखंड ऊर्जा निगम में 11 लेखाकारों के तबादले किए गए
उत्तराखंड ऊर्जा निगम में इंजीनियरों के प्रमोशन करने के बाद उनके बंपर तबादले भी कर दिए गए हैं। वहीं इन अधिकारियों को एसई से मुख्य अभियंता, एक्सईएन से एसई पद पर पदोन्नति दी गई है।
- एसई नरेश कुमार को मुख्य अभियंता के पद पर प्रमोट करते हुए मुख्यालय में चीफ अनुबंध और क्रय की जिम्मेदारी दी गई है।
- एक्सईएन मुनीश चंद्र को एसई पद पर पदोन्नत करते हुए रुड़की भेजा गया है।
- एसई रुड़की राहुल जैन को पहले एसई श्रीनगर बनाकर भेजा गया था। उन्होंने वहां ज्वाइन नहीं किया। अब उन्हें एसई देहरादून नगर बनाया गया है।
एसई शैलेंद्र सिंह का पहले से दून रुड़की तबादला किया गया था। अब उन्हें एसई टिहरी के पद पर भेजा गया है। - एसई टिहरी दिवान सिंह खाती को एसई मानव संसाधन यूपीसीएल मुख्यालय बनाया गया।
साथ ही नए 81 जूनियर इंजीनियरों को भी तैनाती दे दी गई है। 11 लेखाकारों के भी तबादले किए गए। सात सहायक लेखाकारों को भी स्थानान्तरित किया गया।
उधर, यूपीसीएल में गुरुवार को जीएम एचआरकेबी चौबे रिटायर होने जा रहे हैं। उनके बाद निगम में कोई दूसरा जीएम एचआर नहीं है।
डीजीएम एचआर व निदेशक मानव संसाधन का पद पहले से ही खाली है। व्यवस्था संभालने को एसई को ‘जिम्मेदारी दी है पर प्रोफेशनल आदमी न होने से दिक्कत बनी हुई है।

More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating