मिलेट्री हॉस्पिटल देहरादून को मिलेगा राज्य सरकार का पूरा सहयोग, मंत्री गणेश जोशी ने जताया भरोसा।

Read Time:2 Minute, 18 Second

20 जनवरी: उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और मिलिट्री हॉस्पिटल (एम.एच.) देहरादून के कमाण्डेंट ब्रिगेडियर प्रफुल्ल मोहन के बीच आज देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में एक महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट हुई। इस मुलाकात के दौरान सैन्य परिवारों के कल्याण और चिकित्सा सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की गई।

गोल्फ कार्ट के लिए जताया आभार

मुलाकात के दौरान कमाण्डेंट ब्रिगेडियर प्रफुल्ल मोहन ने विशेष रूप से सैनिक कल्याण मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व मंत्री गणेश जोशी द्वारा सैन्य अस्पताल को प्रदान की गई ‘गोल्फ कार्ट’ मरीजों और बुजुर्ग पूर्व सैनिकों की आवाजाही में बेहद मददगार साबित हो रही है। ब्रिगेडियर मोहन ने भविष्य में भी सैन्य अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार से निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई।

पूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य पर मंथन

बैठक में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को दी जाने वाली चिकित्सा सेवाओं को आधुनिक और सुलभ बनाने पर अनौपचारिक चर्चा हुई। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *