'आपत्तिजनक वीडियो' और 'डैम कोठी' का जिक्र; उर्मिला सनावर के पोस्ट से उत्तराखंड की सियासत में आया भूचाल। - Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर आरोपों की झड़ी लग गई है। भाजपा से जुड़ी रहीं उर्मिला सनावर ने उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा और तीखा हमला बोला है। उर्मिला ने न केवल दुष्यंत गौतम की निजी तस्वीरों को सार्वजनिक किया है, बल्कि उन पर अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर चोरी तक के बेहद संगीन आरोप जड़ दिए हैं।

आरती गौड़ के साथ तस्वीरों पर उठाए सवाल

उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर दुष्यंत गौतम और आरती गौड़ की कई तस्वीरें साझा करते हुए पूछा है कि इन दोनों का आपस में क्या रिश्ता है? उन्होंने लिखा, “तुम्हारी और आरती गौड़ की इतनी तस्वीरें एक साथ होना इत्तेफाक नहीं हो सकता। वह न तुम्हारी पीआरओ (PRO) है और न ही पत्नी, फिर हर फोटो में वह साथ क्यों है?” उर्मिला ने दावा किया कि उनके सवाल पूछने पर उनकी आईडी ब्लॉक कराई जा सकती है, लेकिन वह अब चुप नहीं रहेंगी।

चोरी और साजिश का आरोप

उर्मिला ने एक और गंभीर घटना का जिक्र करते हुए कहा कि 23 मई की रात उनके घर में आरती गौड़ ने चोरी की थी। उन्होंने सनसनीखेज दावा किया कि पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने उन्हें बताया था कि यह चोरी खुद दुष्यंत गौतम ने करवाई थी। उर्मिला ने आरोप लगाया कि चोरी वाली सुबह जब उन्होंने मदद के लिए गौतम को फोन किया, तो उन्होंने फोन काट दिया, जो उनकी संलिप्तता की ओर इशारा करता है।

अंकिता भंडारी केस और ‘VIP’ का रहस्य

इस पूरे मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू अंकिता भंडारी मर्डर केस से जुड़ा है। उर्मिला ने सीधे तौर पर दुष्यंत गौतम को निशाने पर लेते हुए कहा कि उस रात अंकिता केस के असली ‘वीआईपी’ (VIP) दुष्यंत गौतम ही थे। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि गौतम, आरती गौड़ को ‘डैम कोठी’ बुलाते थे और आरती के पास गौतम का एक आपत्तिजनक वीडियो भी मौजूद है।

सियासी गलियारों में हड़कंप

उर्मिला सनावर के इन दावों ने उत्तराखंड की राजनीति को हिला कर रख दिया है। विशेष रूप से अंकिता भंडारी केस में ‘वीआईपी’ के नाम को लेकर लंबे समय से छिड़े विवाद में अब एक नया नाम जुड़ने से विपक्ष को भी मुद्दा मिल गया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *