उर्मिला सनावर का ‘फोन’ खोलेगा VIP का राज? दो दिन की देरी के बाद आज सबूत सौंपने की तैयारी।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ (VIP) के नाम का खुलासा कर सुर्खियों में आई उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दो दिन की देरी के बाद, उर्मिला को आज हर हाल में अपना मोबाइल फोन हरिद्वार SIT के पास जमा करवाना होगा। इससे पहले तबीयत बिगड़ने का हवाला देकर उन्होंने फोन जमा नहीं किया था, लेकिन कोर्ट के नोटिस के बाद आज उनकी पेशी और फोन सौंपने की प्रबल संभावना है।
गिरफ्तारी की चर्चा और भावना पांडे का तंज
उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी को लेकर भी चर्चाएं बाजार में गर्म हैं। इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ता भावना पांडे ने उर्मिला पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने इसे ‘नौटंकी’ करार देते हुए कहा कि पुलिस अब उर्मिला को गिरफ्तार करने से बच रही है क्योंकि वह उनके लिए ‘गले की हड्डी’ बन गई हैं। भावना ने तंज कसा कि इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस भी जैसे किसी शूटिंग का हिस्सा बन गई है।
क्या खत्म हो रहा है उर्मिला का ‘प्रभाव’?
पिछले एक महीने से उर्मिला सनावर प्रदेश की राजनीति और चर्चाओं के केंद्र में थीं। हालांकि, अब अंकिता मामले में मुख्यमंत्री धामी द्वारा CBI जांच का रास्ता साफ किए जाने के बाद स्थिति बदलती दिख रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और SIT की सख्ती के बाद उर्मिला का पक्ष कमजोर पड़ रहा है। आज फोन जमा होने के बाद कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating