हरिद्वार/देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में अहम गवाह और दावों के केंद्र में रहीं उर्मिला सनावर ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। उर्मिला ने जानकारी दी कि किन्हीं कारणों से वह कल (15 जनवरी) अपना फोन कोर्ट में जमा नहीं करा पाईं, लेकिन आज यानी 16 जनवरी को वह हरिद्वार न्यायालय के समक्ष अपनी आवाज का सैंपल और रिकॉर्डिंग वाली ‘मेन डिवाइस’ जमा कराएंगी। नेताओं पर तीखे प्रहार: उर्मिला ने भाजपा नेताओं पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उन्हें पिछले चार दिनों से अलग-अलग होटलों में छुपाकर रखा जा रहा है ताकि उनकी आवाज को दबाया जा सके। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “महिलाओं की आवाज दबाने और इंस्टाग्राम-फेसबुक लाइव बंद करने से कुछ नहीं होगा, तुम्हारी औकात पूरा उत्तराखंड जानता है।” अंकिता भंडारी का जिक्र और श्राप: भावुक और आक्रामक होते हुए उर्मिला ने आगे लिखा कि अंकिता भंडारी की आत्मा उन लोगों का सर्वनाश करेगी जो महिलाओं पर अत्याचार कर रहे हैं। उन्होंने ‘बेटी बचाओ’ के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि क्या ऊपर से यही आदेश हैं कि बेटियों को होटलों में छुपाकर उनकी आवाज दबाई जाए? Please follow and like us: Share Post Share Post navigation उपनल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, कैबिनेट के फैसले पर मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई। कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, जून मेले से पहले मिलेगी नई बाईपास सड़क।