गोरखा शौर्य को नमन: बैरिस्टर अरि बहादुर गुरुंग की प्रतिमा पर मंत्री जोशी ने अर्पित की श्रद्धांजलि। - Uttarakhand Samachar

ऑल इंडिया गोरखा एक्ससर्विसेस वैलफेयर एसोसिऐशन द्वारा आयोजित धन्यवाद एवं सम्मान समारोह में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 13 जनवरी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को नयागांव विजयपुर हाथीबड़कला स्थित मल्टीपर्पज हॉल में ऑल इंडिया गोरखा एक्ससर्विसेस वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित धन्यवाद एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने बैरिस्टर अरि बहादुर गुरुंग की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ऑल इंडिया गोरखा एक्ससर्विसेस वैलफेयर एसोसिएशन समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। यह संस्था न केवल गोरखा समाज बल्कि समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के कार्यक्रमों में वह मंत्री के रूप में नहीं बल्कि एक सैनिक के रूप में आते हैं और ऐसे आयोजनों में आकर उन्हें अपने परिवार के बीच होने का अहसास होता है।

इस दौरान संस्था की मांग पर मंत्री गणेश जोशी ने एक जनरेटर उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में ऑल इंडिया गोरखा एक्ससर्विसेस वैलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण हेतु किए जा रहे विकास कार्यों के लिए मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर एसोसियेशन के अध्यक्ष कर्नल (सेनि) आरएस क्षेत्री, महासचिव कैप्टन (सेनि) दिनेश प्रधान, भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, कर्नल डीके प्रधान, खेम बहादुर थापा, पदम सिंह थापा, एके मुखिया, टीडी भूटिया, सृष्टि प्रधान, कर्नल राम सिंह उपाध्याय, सुखदेव गुरुंग, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, निर्मला थापा, लीला शर्मा, किरण, भावना चौधरी, समीर डोभाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *