अग्निपथ योजना को लेकर बीते दिन किए कांग्रेस द्वारा किए गए सत्याग्रह आंदोलन पर मनवीर सिंह चौहान ने दिया बयान

Read Time:3 Minute, 43 Second

भाजपा ने अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस के सत्याग्रह को सत्य से मुंह फेरने और युवाओं को बरगलाने वाला बताया है। पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के झूठे आरोपों का जबाब स्वयं उन 56 हजार से अधिक युवाओं ने दे दिया है जिन्होंने मात्र 3 दिन में ही वायुसेना के अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन किया है।
चौहान ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस लंबे समय से सभी मुद्दों पर झूठ फैलाकर जनता को भरमाने की राजनीति करती आ रही है। कांग्रेस का अग्निवीर योजना के विरोध में किया गया सत्याग्रह भी इसी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष हाल ही में जारी वायुसेना अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के उत्साह बढ़ाने वाले आंकड़ों को जानबूझ कर देखना नहीं चाहती अन्यथा उन्हें इस योजना के विरोध का जवाब मिल जाता। उन्होंने कहा कि मात्र तीन दिन में 3000 वायुसैनिक अग्निवीर बनने के लिए रिकॉर्ड 56,960 युवाओं ने आवेदन किया है, जबकि अभी 5 जुलाई तक आवेदन करने की तारीख है लिहाजा अभी यह आंकड़ा लाखों में पहुँचने वाला है।
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अग्निवीर भर्ती को लेकर युवाओं के जबरदस्त उत्साह के बावजूद इस योजना को सेना व सैनिकों को कमजोर करने वाला बताने वाली कांग्रेस ने तीन दशक तक सैन्य आधुनिकीकरण को रोक कर देश की ताकत को कमजोर करने का काम किया और आधुनिक हथियार व बुलेटप्रूफ जैकेट की खरीदारी को गैरजरूरी बताते हुए सैनिकों की जान को खतरे में डालकर राफेल जैसे उच्च तकनीक के फाइटर जेट को दस वर्ष तक अपना कमीशन तय नहीं होने दिया। जिससे उसकी खरीददारी नहीं हो पायी। कांग्रेस के सर्वोच्च नेता राहुल गांधी की सोच है कि युद्ध हथियारों से नहीं जीता जाता है, मतलब उनके लिए हथियारों की कमी के चलते लड़ाई में जान गँवाने वाले वीर जवानों की कोई कीमत नहीं है। उन्होंने व्यंग करते हुए कहा कि जिनके रक्षा मंत्री संसद में देश की सीमाओं की सामरिक ताकत बढ़ाने वाले कार्यों को नहीं करवाने का तर्क देते आए हों उस कांग्रेस से देश की सैन्य ताकत और सैनिकों की क्षमता बढ़ाने वाली अग्निवीर योजना को समझने की उम्मीद करना बेमानी है। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा इस योजना को बखूबी समझ चुका है जिसका परिणाम वायु सेना भर्ती के लिए आए आवेदनों में नजर आ रहा है और आने वाली थल सेना व अन्य अग्निवीर भर्तियों में यह उत्साह और अधिक अधिक दिखाई

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *