मुख्यमंत्री धामी ने स्व. हरबंस कपूर की 80वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
UTTARAKHAND SAMACHAR
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरबंस कपूर मेमोरियल सामुदायिक भवन, गढ़ीकैंट देहरादून में स्व. श्री हरबंस कपूर की 80वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने स्व. श्री हरबंस कपूर के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा स्व. हरबंस कपूर हम सभी के लिए प्रेरणादायक थे और उनकी कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. हरबंस कपूर ने अपने जीवन में सदैव समाज और जनता के हितों को सर्वोपरि रखा। उनका पूरा जीवन जनता और अपने लोगों के लिए समर्पित रहा है। विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने स्व. कपूर के साथ बिताए पलों को साझा करते हुए कहा कि वे सादगी और संवेदनशीलता के प्रतीक थे। उन्होंने प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया और राज्य के विकास से जुड़े हर विषय पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़े।
कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने स्व. हरबंस कपूर को नमन करते हुए कहा कि स्व. कपूर जी एक आदर्श जननेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण जनसेवा को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कपूर, उनके राजनीतिक गुरु थे और आज वे जिस भी स्थान पर हैं, उसमें कपूर साहब का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि हरबंस कपूर का राज्य के विकास में उनका योगदान सदैव अनुकरणीय रहेगा।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, दायित्वधारी श्री श्याम अग्रवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की हुई समीक्षा
UTTARAKHAND SAMACHAR मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री...
मुख्यमंत्री ने डी.बी.टी. के माध्यम से समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं की दिसंबर माह की पेंशन किश्त की जारी।
UTTARAKHAND SAMACHAR मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चलाई...
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एंजेल चकमा के पिता से की फोन पर वार्ता
UTTARAKHAND SAMACHAR मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता श्री तरुण प्रसाद...
मुख्य सचिव ने दिए जनवरी 2026 से प्रत्येक माह स्टेट प्रगति बैठक शुरू करने के निर्देश
UTTARAKHAND SAMACHAR मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की पीएम प्रगति योजना की समीक्षा मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सोमवार...
सीएम धामी ने गुरु गोविंद सिंह जी व साहिबजादों को दी श्रद्धांजलि”
UTTARAKHAND SAMACHAR मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर बाल दिवस के अवसर पर दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी...
अटल जयंती पर सीएम धामी ने किया अटल प्रेक्षाग्रह का लोकार्पण
UTTARAKHAND SAMACHAR मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम में भागीदारी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लेखक...

Average Rating