मनमोहन कंडवाल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी, बस्ते और स्टाम्प वेंडर सेवाएं भी ठप
बार एसोसिएशन देहरादून के अधिवक्ताओं की चेंबर निर्माण से संबंधित मांग के समर्थन में आज पूरे राज्य की अदालतों में कामकाज ठप है। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड ने इस मुद्दे पर सरकार का सहयोग न मिलने के विरोध में एक दिवसीय न्यायिक हड़ताल की घोषणा की है।बार एसोसिएशन देहरादून की मांग है कि उन्हें चेंबर निर्माण के लिए सिविल कैंपस पुराना जिला जज न्यायालय परिसर की भूमि आवंटित की जाए। अपनी इस मांग के लिए अधिवक्ताओं का सांकेतिक रोष जारी है। शुक्रवार को एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने हरिद्वार रोड पर लगभग साढ़े तीन घंटे तक चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया गया था।प्रदर्शन का नेतृत्व बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल और सचिव राजबीर सिंह बिष्ट ने किया। आज हड़ताल के दौरान अदालतों और संबंधित कार्यालयों के साथ-साथ बस्ते, टाइपिंग, स्टाम्प वेंडर आदि सेवाएं भी पूरी तरह से बंद हैं।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...
एक्सक्लूसिव: अपराध से पहले भी सत्यापन, बाद में भी, लेकिन वारदात के वक्त कहाँ है पुलिस?
उत्तराखंड में अपराध का ग्राफ जिस तेजी से ऊपर चढ़ रहा है, उसने 'देवभूमि' की शांत छवि पर गहरा दाग...
स्वास्थ्य और सुरक्षा: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्लान।
उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 का बिगुल बज चुका है। देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म करते हुए...

Average Rating