चेंबर निर्माण से संबंधित किसी भी नीति में सरकार का सहयोग न मिलने से वकीलों में नाराजगी है। नाराज वकीलों ने हरिद्वार रोड स्थित कोर्ट परिषद के समीप मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वकील सड़क पर बैठ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।बार एसोसिएशन ने आज सोमवार को नए न्यायालय परिसर के बाहर हरिद्वार रोड पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने कहा कि सरकार वकीलों के चेंबर निर्माण से संबंधित किसी भी नीति में सहयोग नहीं कर रही है। इससे नाराज अधिवक्ता आज प्रदर्शन कर रहे हैं। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रदर्शनी में दिखा भावनात्मक पल सरकार की हर नीति का उद्देश्य जनता का हित और समग्र विकास: धामी