एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने पर्यटकों से सुरक्षा उपकरण और गाइड साथ रखने की अपील की
नीलकंठ पर्वत ट्रैक पर फंसे उत्तर प्रदेश के एक युवा पर्यटक के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 112 वरदान साबित हुआ। ट्रैकिंग के दौरान प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के 18 साल के आर्यन पुत्र सुनील सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बेस कैंप के पास वह रास्ता भी भटक गया। आर्यन ने सोमवार को सुबह इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 112 पर तबीयत खराब हाेने और रास्ता भटकने की सूचना दी। जिसके बाद बदरीनाथ थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल लक्ष्मण, कांस्टेबल सरदार और एसडीआरएफ के जवानों की रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। हेड कांस्टेबल लक्ष्मण ने बताया कि आर्यन सिंह गंभीर हालत में मिला। ऊंचाई के कारण उसे ऑक्सीजन की कमी हो रही थी।पुलिस और एसडीआरएफ के प्रशिक्षित जवानों ने पोर्टेबल ऑक्सीजन के माध्यम से तुरंत आर्यन को ऑक्सीजन दी जिससे उसकी हालत कुछ स्थिर हुई। उसे सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित तरीके से थाना बदरीनाथ लाया गया। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने पर्वतीय और दुर्गम ट्रैकिंग मार्गों पर जाने वाले सभी पर्यटकों से आवश्यक सुरक्षा उपकरण, मेडिकल किट और स्थानीय गाइड की मदद लेने की अपील की है।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
डंडी-कंडी और होटल एसोसिएशन को राहत: कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने यात्रा तैयारियों को दिया अंतिम रूप।
देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। राज्य सरकार अब...
रुड़की न्यूज़: 8 दिन का इंतज़ार और एक मां की उम्मीदें खत्म, गंगनहर से निकला छात्र का शव।
रुड़की। पिछले 8 दिनों से आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) के जिस होनहार छात्र की तलाश पूरा देश कर रहा था,...
सावधान और सुरक्षित उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा अभियान को दी नई रफ्तार।
राजधानी देहरादून की सड़कों पर आज सुबह एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...
उत्तराखंड न्यूज़: अमित शाह के दौरे को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, बैरागी कैंप में जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता।
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आगामी...
उत्तराखंड विधानसभा सत्र: 9 मार्च से संभावित तारीख, गैरसैंण में विकास की नई इबारत लिखने की तैयारी।
देहरादून/गैरसैंण। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार आगामी वित्तीय वर्ष के लिए एक ऐतिहासिक बजट पेश करने की तैयारी में...
साकार हो रहा ‘सबको घर’ का संकल्प: उत्तराखंड सरकार ने पूरा किया 5000 घरों का निर्माण लक्ष्य।
उत्तराखंड के हजारों गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक बड़ा और भावुक पल आने वाला है। 'हर सिर...

Average Rating