मेगा ड्रॉ में कार, स्कूटी, टीवी, लैपटॉप और टैबलेट जैसे आकर्षक इनाम
राज्य कर विभाग की बिल लाओ-इनाम पाओ योजना में पंजीकृत 87 हजार उपभोक्ताओं का मेगा ड्राॅ के लिए इंतजार खत्म हो गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में मेगा ड्राॅ निकाल कर विजेताओं की घोषणा की जाएगी। मेगा ड्राॅ में विजेताओं को 1888 पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार में दो इलेक्ट्रिक कार दी जाएगी। जीएसटी बिल के लिए उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार ने एक सितंबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक बिल लाओ-इनाम पाओ योजना शुरू की थी। उपभोक्ताओं के उत्साह को देखते हुए सरकार ने योजना को 31 मार्च 2024 तक बढ़ाया। योजना में सामान खरीद पर जीएसटी बिल भेजने पर हर महीने लक्की ड्राॅ निकाला गया, जिसमें 1500 विजेताओं को मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ईयर बट्स दिए गए।योजना 31 मार्च 2024 को बंद हो गई। सितंबर 2024 में अंतिम मासिक लक्की ड्राॅ निकाला गया। लेकिन योजना के मेगा ड्राॅ के लिए 87 हजार उपभोक्ता पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से इंतजार कर रहे थे। विशेष आयुक्त राज्य कर आईएस बृजवाल ने बताया कि बिल लाओ-इनाम पाओ योजना में 87,000 उपभोक्ताओं ने 6,39,057 बिल अपलोड किए गए हैं। जिनका कुल मूल्य 269.50 करोड़ है। 31 अक्तूबर को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मेगा ड्राॅ निकाला जाएगा। मेगा ड्रा में ये पुरस्कार योजना के मेगा ड्राॅ में प्रथम पुरस्कार में दो इलेक्ट्रिक कार, द्वितीय पुरस्कार में 16 कारें, तृतीय पुरस्कार में 20 इलेक्ट्रिक स्कूटी, चौथे पुरस्कार में 50 मोटरसाइकिल, पांचवें पुरस्कार में 100 लैपटॉप, छठा पुरस्कार में 200 स्मार्ट टीवी, सातवां पुरस्कार 500 टैबलेट, आठवें पुरस्कार में एक हजार माइक्रो वेब ओवन विजेताओं को दिए जाएंगे।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating