राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर विधानसभा का विशेष सत्र में कांग्रेस राज्य व जन मुद्दों को धार देने की तैयारी कर रही है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार के पास उपलब्धियां गिनाने को कुछ नहीं है। सरकार सिर्फ समान नागरिक संहिता, नकलरोधी कानून, भू-कानून, धर्मांतरण रोधी कानून पर अपनी पीठ थपथपा रही हैनेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर देहरादून में दो दिन का विशेष सत्र बुलाया है। इस सत्र में प्रश्न काल व विधायी कार्य नहीं होने की बात कही गई। राज्य स्थापना के बाद भाजपा सरकारों में उत्तराखंड की उपलब्धियां शून्य रही हैं। आज राज्य कर्ज में डूबा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी ने राज्य में औद्योगिक व बुनियादी ढांचा खड़ा किया। स्कूल, पॉलिटेक्निक के साथ काशीपुर में आईआईएम संस्थान खोला गया।तिवारी सरकार में ही राज्य में औद्योगिक विकास को गति मिली। भाजपा सरकार ने आज विकास की अवधारणा को खत्म करने का काम किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, पलायन, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों को कांग्रेस की ओर से चर्चा के लिए उठाया जाएगा। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation पिछले साल के मुकाबले आग की घटनाओं में कमी, जन जागरूकता अभियान रहा कारगर ग्राफिक एरा अस्पताल में खुला लापरवाही का राज, ज्योति की मौत से मचा हड़कंप