स्थानीय लोगों के रोजगार और हितों का रखा जाएगा पूरा ध्यान - Uttarakhand Samachar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी टिहरी एवं उत्तरकाशी की ओर से जारी आदेशों को रद्द करने के साथ ही मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।टिहरी एवं उत्तरकाशी जिले के जिला पंचायत राज अधिकारियों की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन आदि कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए मकानों में नंबर प्लेट लगाने का कार्य एक बाहरी व्यक्ति को देने से संबंधित पत्र सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका संज्ञान लेते हुए इस संबंध में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।सीएम ने कहा, सरकार के संकल्प के अनुरूप सभी योजनाएं और कार्यक्रम जनहित, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ लागू करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी कार्यों में स्थानीय लोगों के रोजगार और हितों का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा, 10 करोड़ तक के सरकारी अधिप्राप्तियों में स्थानीय लोगों को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने के आदेश का हर स्तर पर सख्ती से पालन किया जाए।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *