हादसे में दो मासूम बच्चियां घायल, घायलों का इलाज अगस्त्यमुनि सीएचसी में जारी
रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ा गाड़ के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर मंदाकनी नदी किनारे जा गिरी। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक बच्ची समेत पांच घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि ले जाया गया। कार में एक ही परिवार के 6 लोग सवार थे।रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ा गाड के समीप चोपता से लौट रही एक कार रविवार शाम करीब सवा 6 बजे पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर मंदाकनी नदी किनारे जा गिरी। कार में चालक सहित 6 लोग सवार थे। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि दुर्घटना में चालक मुकेश कुमार (40) निवासी शांतिनगर, बाराबंकी की मौत हो गई।घटना में अंजलि मौर्य (32) पत्नी मुकेश मौर्य निवासी जैयदपुर शांतिनगर, बाराबंकी, रचना पत्नी अरुण मौर्य निवासी के शरबाग लाटोश रोड लखनऊ, अरुण मौर्य (40), पिहू (ढाई वर्ष) पुत्री अरुण मौर्य व अमोली (5) पुत्री मुकेश घायल हो गए। जिन्हें 108 के माध्यम से उपचार के लिए सीएचसी लाया गया है। वहीं केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने सीएमओ रुद्रप्रयाग को फोन कर घायलों को हर संभव सहयोग के निर्देश दिए।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating